ChatGPT ने बताया आईपीएल 2024 के विजेता का नाम, इस टीम का किया चयन

ChatGPT Predicts IPL 2024 Winner: इंडियन प्रींमियर लीग 2024 की अभी शुरुआत भी नहीं हुई है और इसे लेकर भविष्यवाणी का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में दुनिया भर का सबसे प्रसिद्ध एआई प्लेटफॉर्म चैट जीपीटी ने आईपीएल 2024 के विजेता को लेकर अपना मत साझा किया है।

ChatGPT Predicts IPL 2024 Winner: आईपीएल 2024 करीब है और टूर्नामेंट का पहला मैच 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस मेगा टूर्नामेंट में इस साल 10 टीमें भाग ले रही हैं जो कि एक दूसरे से एक खिताब के लिए भिड़ने वाली हैं। टूर्नामेंट का विजेता कौन होगा ये तो इसके अंत में ही पता चलेगा लेकिन इसे लेकर अभी से भविष्यवाणी का दौर शुरू हो गया है। इस बार पूर्व क्रिकेटर्स के साथ -साथ एआई भी विनर को लेकर अपना चयन कर रहा है।

IPL 2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 विजेता (फोटो- IPL/BCCI)

इसी कड़ी में दुनिया भर का सबसे प्रसिद्ध एआई प्लेटफॉर्म चैट जीपीटी ने आईपीएल 2024 के विजेता को लेकर अपना मत साझा किया है। चैट जीपीटी के मुताबिक इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू नहीं बल्कि टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चैन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से टूर्नामेंट को जीतने की रेस में सबसे आगे हैं।

End of Feed