Champions Trophy 2025, Today Match Schedule 26 Feb 2025: आज किस टीम का मैच है, टाइमिंग, कितने बजे शुरू होगा, लाइव स्ट्रीमिंग चैनल, स्टेडियम का मौसम जानें सब कुछ

Champions Trophy 2025, Today Match Schedule (26 Feb 2025), आज किस-किस टीम का मैच है?: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित की जा रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज (26 जनवरी 2025) को भी एक धमाकेदार मुकाबला खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि इसमें किन टीमों की टक्कर होने वाली है।

Champions Trophy 2025 Today Match Schedule, Aaj Kiska Match Hai: आज 26 फरवरी, 2025 को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम (Gaddafi Stadium) में अफगानिस्तान और इंग्लैंड की टीमें ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी मैच में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपने पहले मैच में हार का सामना कर चुकी हैं और सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस मैच में अफगानिस्तान की कप्तानी हश्मतुल्लाह शाहिदी (Hashmtullah Shahidi) करेंगे वहीं इंग्लैंड की कमान जोस बटलर (Jos Buttler) के पास होगी।

Champions trophy today match

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज किसका मैच है (फोटो- AP/X)

अफगानिस्तान ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 107 रनों से हार का सामना किया, हालांकि रहमत शाह ने 90 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड ने बेन डकेट के 165 रन के बावजूद ऑस्ट्रेलिया से 5 विकेट से हार झेली। ऐसे में ये मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का हो गया है।

End of Feed