तेज गर्मी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद कप्तान राहुल ने की टीम की तारीफ, कंगारू कप्तान हुए निराश

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 23, 2023, 05:00 AM IST

मोहाली में तेज गर्मी और उमस के बीच कंगारुओं के खिलाफ पांच विकेट के अंतर से शानदार जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल ने टीम के द्वारा किए प्रयास की सराहना की है।

मोहाली: भारतीय कप्तान केएल राहुल ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के पहले मैच में मिली पांच विकेट की जीत के बाद कहा कि इतनी गर्मी में खिलाड़ियों ने जिस तरह का खेल दिखाया, वह शानदार है। राहुल ने मैच के बाद कहा,'यहां कोलंबो जैसे ही गर्मी है और बहुत उसम भी है। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।'

Pat Cummins KL Rahul

पैट कमिंस और केएल राहुल

अच्छा खेले दिखाने के लिए थे प्रतिबद्ध

उन्होंने कहा, 'हमने गेंद से अच्छी शुरुआत की लेकिन मध्य के ओवर कठिन रहे। हम 50 ओवर तक अच्छा खेल दिखाने के लिए प्रतिबद्ध थे जिसके लिए हम अपनी फिटनेस पर काफी कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो दिख भी रहा है।

End of Feed