खिलाड़ियों का साथ देना चाहिए, बेन स्टोक्स नाईटक्लब विवाद में समर्थन में उतरे मैकुलम

इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने बेन स्टोक्स का समर्थन किया है। नाईटक्लब विवाद के चलते बेन स्टोक्स को दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद रात को बाहर घूमने जाने को लेकर उनकी जांच चल रही है।

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि बेन स्टोक्स द्वारा टीम के नियमों को तोड़ने पर उन्हें पहले हैरानी और गुस्सा आया था लेकिन नाइट क्लब की घटना के बाद अब उन्हें ’चिंता’ हो रही है जिसने उनके कप्तान के टेस्ट भविष्य को खतरे में डाल दिया है। स्टोक्स और उनके साथी खिलाड़ी गस एटकिंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए पिछले हफ्ते टीम से बाहर कर दिया गया था। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत के बाद रात को बाहर घूमने जाने को लेकर उनकी जांच चल रही है।

Brendon McCullum

ब्रैंडन मैकुलम (साभार-X)

उस रात एक नाइट क्लब में इंग्लैंड के सुरक्षा स्टाफ के एक सदस्य को इंग्लैंड के क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी ने कथित तौर पर मारा था। स्टोक्स भी वहां मौजूद थे। इस घटना ने मैकुलम और स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लैंड की टेस्ट टीम के पेशेवरपन और संस्कृति पर और सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले एशेज दौरे में टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद खिलाड़ियों और स्टाफ पर आधी रात का कर्फ्यू लगाया गया था। मैकुलम ने सोमवार को पहली बार इस घटना पर सार्वजनिक रूप से बात की और कहा कि उनकी प्राथमिकता अब स्टोक्स का ख्याल रखना है, ना कि यह तय करना कि उन्हें क्या सजा दी जाए।

End of Feed