क्या स्टोक्स और मैकुलम में है विवाद, कोच ने खुद दे दिया जवाब

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट से पहले इंग्लैंड के कोच ने स्टोक्स के साथ अपने विवाद की चर्चा पर प्रतिक्रिया दी। लेकिन अब इस पर कोच ने प्रतिक्रिया दी है। पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को बाहर कर दिया गया था।

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट 25 जून से खेला जाएगा। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और ऐसे में तीसरे टेस्ट में सीरीज दांव पर है। इंग्लैंज के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तान बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन की वापसी हुई है। दोनों को सोमवार को नाइटक्लब विवाद में क्लीन चिट दे गई थी। इस विवाद के बाद ऐसे सवाल उठने लगे थे कि क्या स्टोक्स और कोच मैकुलम में कोई विवाद है। लेकिन अब इस पर कोच ने प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को अपना ’अच्छा दोस्त’ करार देते हुए कहा कि पिछले दो सप्ताह की घटनाओं के बावजूद उनके रिश्तों पर कोई असर नहीं पड़ा है।

ben stokes

बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम (साभार-X)

दूसरा टेस्ट नहीं खेले थे स्टोक्स और एटकिंसन

पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को बाहर कर दिया गया था। जांच में पाया गया था कि लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में जीत के बाद रात को बाहर जाने के दौरान दोनों ने अपने अनुबंध की कुछ शर्तों का उल्लंघन किया था। स्टोक्स और एटकिंसन तीसरे और निर्णायक टेस्ट के लिए टीम में लौट आए हैं। यह मुकाबला बृहस्पतिवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगा। तीन मैचों की श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है।

End of Feed