Waseem Bashir bowling viral video: भारतीय क्रिकेट में तेज गेंदबाजों की मौजूदगी तो हमेशा रही है लेकिन कम ही ऐसे गेंदबाज नजर आए हैं जो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को डराने और उनको आउट करने का काम करते हैं। हाल में आईपीएल के जरिए उमरान मलिका के रूप में एक ऐसा ही गेंदबाज भारत को मिला है और उस पर काम भी किया जा रहा है। इसी बीच उमरान के ही राज्य जम्मू-कश्मीर से एक और नाम ने सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं जो अपनी गेंदबाजी से खलबली मचा रहा है।
वसीम बशीर (ksportswatch)
हम यहां बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज वसीम बशीर की। वो अभी सिर्फ 22 साल के हैं लेकिन उनकी रफ्तार देखकर हर कोई दंग है। घाटी के इस गेंदबाज के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं जहां बल्लेबाज उनकी गेंदों को खेलने से कतरा रहे हैं और दावा है कि वो भी 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं।
देखिए वसीम बशीर का वायरल वीडियो
Next 150kmph from Kashmir!Are there more Umran Maliks in J&K? Yes, this is Waseem Bashir, a 22-year-old pacer from… t.co/8fQJdGpwKK
— ANI (@ANI) Nov 17, 2022
कौन हैं वसीम बशीर?
ये तेज गेंदबाज जम्मू-कश्मीर के पहलगाम से ताल्लुक रखता है। रिपोर्ट के मुताबिक वो इस समय जम्मू-कश्मीर की अंडर-25 टीम का हिस्सा हैं। उनको इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल सीजन से पहले ट्रायल के लिए भी बुलाया था। अभी उनकी गेंदबाजी में थोड़ा सुधार की जरूरत है लेकिन वो जल्द ही बड़े मंच पर तहलका मचाते नजर आ सकते हैं।
उनकेे क्षेत्र में सहुलियतों के आभाव में भी वसीम बशीर ने काफी संघर्ष किया और पढ़ाई के दौरान अंडर-19 क्रिकेट भी खेला है। आने वाले दिनों में उमरान मलिक की तरफ वो भी आईपीएल में दस्तक दे सकते हैं और देेखना दिलचस्प होगा कि बड़े मंच पर उनकी गेंदे क्या कहर बरपाती हैं।
