Ind vs Aus 3rd Test New Venue: बदल गया तीसरे टेस्ट का वेन्यू, बीसीसीआई ने बताया कारण

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 13, 2023, 02:36 PM IST

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट का वेन्यू शिफ्ट कर दिया गया है। बीसीसीआई ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि अब यह टेस्ट मध्य प्रदेश के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच 1 मार्च से 5 मार्च के बीच पहले धर्मशाला में खेला जाना था।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे मैच का वेन्यू शिफ्ट कर दिया गया है। पहले यह मैच धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन अब इस मैच का वेन्यू बदलकर इंदौर कर दिया गया है। बीसीसीआई ने नए वेन्यू को लेकर प्रेस रिलीज जारी किया है।

holkar stadium madhyapradesh

होलकर स्टेडियम मध्य प्रदेश

बीसीसीआई ने दी जानकारी

बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस खबर पर मुहर लगा दी कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट का वेन्यू, जो पहले हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाला में 1 से 5 मार्च के बीच खेला जाना था, वह अब होलकर स्टेडियम इंदौर शिफ्ट कर दिया गया है। इसके पीछे बीसीसीआई ने पिच का तैयार न होना बताया है। बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है 'मौसम के कारण पिच की आउटफ़ील्ड में पर्याप्त घास घनत्व नहीं है और इसे पूरी तरह से विकसित होने में कुछ समय लग सकता है।

End of Feed