LIVE

WPL 2023 Auction: सबसे महंगी बिकीं मंधाना, 3.4 करोड़ में RCB ने लिया और MI के खेमे में हरमनप्रीत; जानें- और कौन कितने में बिका?

WPL 2023 Auction: सबसे महंगी बिकीं मंधाना, 3.4 करोड़ में RCB ने लिया और MI के खेमे में हरमनप्रीत; जानें- और कौन कितने में बिका?

WPL 2023 Auction: सबसे महंगी बिकीं मंधाना, 3.4 करोड़ में RCB ने लिया और MI के खेमे में हरमनप्रीत; जानें- और कौन कितने में बिका?

WPL 2023 Players Auction: वीमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए मुंबई में फिलहाल नीलामी जारी है। टीम इंडिया की उप-कैप्टन स्मृति मंधाना के लिए सबसे पहली बोली लगी। उन्हें अपनी टीम में लेने के लिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, आरसीबी ने उन्हें 3.40 करोड़ रुपए में अपना बना लिया, जबकि मुंबई इंडियंस ने भारतीय टीम की कैप्टन हरमनप्रीत कौर को डब्ल्यूपीएल नीलामी में 1.80 करोड़ रूपए में खरीदा।

FEB 13, 2023 15:24 IST

यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ में दीप्ति शर्मा को लिया

टीम इंडिया की दीप्ति शर्मा को 2.6 करोड़ रुपए में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा। 50 लाख रुपए उनका बेस प्राइस था।
FEB 13, 2023 15:21 IST

कौन-कौन सी टीम्स नीलामी में ले रहीं हिस्सा

विदेशी खिलाड़ियों में एलिसा हीली, बेथ मूनी, एलिस पैरी, नेट साइवर, मेगान शुट और डियांड्रा डॉटिन कुछ ऐसे बड़े नाम हैं जिनके लिये बड़ी बोलियां लगने की संभावना है। पांच टीमें - मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स - 409 खिलाड़ियों की सूची में से 90 खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी।
FEB 13, 2023 15:11 IST

किस टीम में गईं इंग्लैंड की ऑल राउंडर सोफी?

50 लाख की बेस प्राइस वाली इंग्लैंड की ऑल राउंडर सोफी एक्लेस्टोन को यूपी वॉरियर ने 1.8 करोड़ में लिया।
FEB 13, 2023 15:09 IST

एलिसे पेरी भी आरसीबी के खेमे में, 1.7 करोड़ में बिकीं

ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी को आरसीबी ने 1.7 करोड़ रुपए में लिया है, जबकि उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपए था।
FEB 13, 2023 15:04 IST

50 लाख रुपए में बिकीं सोफी डिवाइन, आरसीबी ने किया लॉक

सोफी डिवाइन को आरसीबी ने 50 लाख रुपए में खरीदा, जबकि वेस्ट इंडीज की हेले मैथ्यू नहीं बिक पाईं। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपए था।
FEB 13, 2023 15:01 IST

गुजरात टाइटंस ने 3.2 करोड़ रुपए में एशले गार्डनर को खरीदा

FEB 13, 2023 14:56 IST

मुंबई इंडियंस की हुईं हरमनप्रीत कौर

टीम इंडिया की मौजूदा कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुंबई इंडियंस ने खरीदा। उन्हें 1.8 करोड़ रुपए में लिया गया है।
FEB 13, 2023 14:55 IST

50 लाख रुपए था मंधाना का बेस प्राइस

FEB 13, 2023 14:52 IST

RCB की हुईं स्मृति मंधाना, 3.4 करोड़ में बिकीं

स्मृति मंधाना के लिए मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच बिडिंग बैटल देखने को मिली। पर उन्हें 3.4 करोड़ रुपए में आरसीबी ने खरीदा।
FEB 13, 2023 14:22 IST

ऑक्शन के लिए फुलटू रेडी है मुंबई इंडियंस

FEB 13, 2023 14:16 IST

ऑक्शन से पहले क्या बोले आरसीबी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट?

FEB 13, 2023 14:04 IST

WPL Auction: एक नजर में जानें नीलामी से जुड़ी बड़ी बातें

- 488 प्लेयर बनेंगी पहले ऑक्शन का हिस्सा
- नीमाली में 270 इंडियन, 178 विदेशी खिलाड़ी
- सभी पांच टीमों के पास 12 करोड़ का है पर्स
- न्यूनतम 15 और अधिकतम 18 प्लेयर्स हो सकते हैं।
FEB 13, 2023 13:52 IST

नीलामी में कितने देशी और फिरंगी प्लेयर्स? जानिए

खिलाड़ियों को खरीदने में न्यूनतम राशि नौ करोड़ खर्च करनी होगी जबकि टीम में अनिवार्य सदस्यों की संख्या 15 होगी और अधिकतम 18 खिलाड़ियों को रखा जा सकता है। टीम में अधिकतम 12 भारतीय और अधिकतम छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। नीलामी में 246 भारतीय और 155 विदेशी खिलाड़ी शामिल होंगी।
FEB 13, 2023 13:39 IST

चकाचक कैप्टन तलाशने की ओर टीम्स/फ्रेंचाइजी का जोर

पांचों फ्रेंचाइजी बेहतरीन कप्तान हासिल करने की कोशिश करेंगी जिसमें स्मृति और हरमनप्रीत के अलावा अन्य उम्मीदवारों में दिग्गज खिलाड़ी मेग लैंनिंग, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट और न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डेविने शामिल हैं।
FEB 13, 2023 13:30 IST

अच्छी रकम में बिकने की इन प्लेयर्स की है उम्मीद

अनकैप्ड (जिसने एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हो) भारतीय खिलाड़ियों के वर्ग में कश्मीर की जसिया अख्तर और रेलवे की स्वगातिका रथ मुख्य नाम हैं। अंडर-18 विश्व कप विजेता महिला टीम में से बल्लेबाज श्वेता सहरावत, स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा, मन्नत कश्यप और अर्चना देवी के साथ तेज गेंदबाज टिटास साधू के भी अच्छी राशि में बिकने की उम्मीद है।
FEB 13, 2023 13:20 IST

जेमिमाह ने कल दिखाया कमाल, क्या ऑक्शन में आज होगा धमाल?

FEB 13, 2023 13:19 IST

WPL से जुड़े यहां मिलेंगे आपको अपडेट्स

FEB 13, 2023 13:08 IST

क्या टॉप पिक में आ पाएंगी ये खिलाड़ी?

FEB 13, 2023 12:53 IST

जेमिमाह के लिए भी हो सकती है सुपर डिमांड

विदेशी टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को भी नीलामी में अच्छी राशि मिल सकती है। दरअसल, नीलामी से एक रोज पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ हुए टी-20 मैच में धुआंधार पारी खेली थी और अर्धशतक जड़ते हुए खुद को साबित किया था।
FEB 13, 2023 12:52 IST

इन्हें मिल सकते हैं 1.25 करोड़ से लेकर दो करोड़ रूपये

अगर फ्रेंचाइजी से जुड़े कुछ अधिकारियों पर भरोसा किया जाये तो स्मृति, शेफाली, हरमनप्रीत और आल रांउडर दीप्ति शर्मा के 1.25 करोड़ से दो करोड़ रूपये के बीच की राशि हासिल करने की उम्मीद है। बिग हिटर ऋचा घोष और तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर को लेकर भी बोली लगाने वालों के बीच काफी दिलचस्पी होगी। ऐसा ही कुछ राजेश्वरी गायकवाड़ और राधा यादव जैसी स्पिनरों तथा मेघना सिंह और शिखा पांडे जैसी तेज गेंदबाजों का लेकर होगा।