IND vs NZ: अर्शदीप सिंह की लय खराब करने वाला कीवी तेज गेंदबाज दूसरे टेस्ट से बाहर, न्यूजीलैंड ने बुलाया अपना घातक हथियार

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस हफ्ते वेलिंगटन में ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। टिकनर की जगह दूसरे टेस्ट मैच के लिए न्यूजीलैंड ने मैट फिशर को टीम में शामिल किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस हफ्ते वेलिंगटन में ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनके दाहिने हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। मैट फिशर, जो भारत के खिलाफ ब्लैक कैप्स (न्यूजीलैंड टीम) की T20I और ODI सीरीज का हिस्सा थे, उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए टिकनर की जगह टीम में शामिल किया गया है। यह टेस्ट 27 नवंबर, शुक्रवार से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा। टिकनर के ठीक होने में कितना समय लगेगा, यह जानने के लिए मंगलवार को क्राइस्टचर्च में उनकी और जांच की जाएगी।

blair tickner and Matt Fisher

ब्लेयर टिकनर चोटिल, मैट फिशर टीम में शामिल। फाइल फोटो

ब्लेयर टिकनर का चोटिल होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा झटका है। WTC के फाइनल की उम्मीदें अभी अधर में हैं, ऐसे में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच उनके लिए बेहद अहम हो जाता है। वहीं, टिकनर न्यूजीलैंड के लिए बहुत उपयोगी खिलाड़ी रहे हैं। टी20 सीरीज के दौरान उन्हें एक मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। वनडे सीरीज के दौरान उन्हें तीन मैच खेलने का मौका मिला।

End of Feed