MI vs CSK: चेन्नई को लगा बड़ा झटका, दीपक चाहर को पहले ही ओवर में जाना पड़ा मैदान से बाहर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Apr 8, 2023, 09:40 PM IST

MI vs CSK: मुंबई और चेन्नई के बीच आईपीएल के 12वें मैच में सीएसके की टीम को बड़ा झटका लगा है। एक ओवर की गेंदबाजी करने के बाद दीपर चाहर को इंजरी के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। उसके बाद वह मैदान में नहीं लौटे। अब उनकी इंजरी कितनी बड़ी है ये तो बाद में पता चल पाएगा।

वानखेड़े में मुंबई के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की टीम को झटका लगा है। दरअसल तेज गेंदबाज दीपक चाहर को पहले ही ओवर के बाद मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। वह हैमस्ट्रींग इंजरी के कारण दर्द में थे। इंजरी के बाद जबसे दीपक चाहर ने मैदान पर वापसी की तब से लेकर अब तक यह उनका तीसरा ही मौका है जब वह कोई मैच खेल रहे हैं।

DEEPAK CHAHAR INJURY

दीपक चाहर

पहले ओवर के 5वीं ही गेंद करने के बाद उन्हें बाएं पैर में हैमस्ट्रींग की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें बाहर जाना पड़ा। हालांकि, उन्होंने फिजियो के पट्टी करने के बाद आखिरी गेंद डाली, जिस पर रोहित शर्मा ने चौका जड़ा। उसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए।

End of Feed