Maharaja Trophy में हुआ टी20 इतिहास का पहला ट्रिपल सुपर ओवर, जानिए किसे मिली रोमांचक मैच में जीत

हुबली टाइगर्स और बेंगलुरू ब्लास्टर्स के बीच महाराजा टी20 ट्रॉफी के मुकाबले में सुपर ओवर का नया इतिहास लिखा गया। तीन सुपर ओवर के बाद मैच में हार जीत का फैसला हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार टी20 में कोई मैच गया ट्रिपल सुपर ओवर तक
  • हुबली टाइगर्स ने बेंगलुरू ब्लास्टर्स को दी रोमांचक मुकाबले में मात
  • मैच में दोनों ही टीमें 164-164 रन बनाकर हुईं थी ढेर

बेंगलुरू: महाराजा टी20 ट्रॉफी के हुबली टाइगर्स और बेंगलुरू ब्लास्टर्स के बीच शुक्रवार को खेला गया मुकाबला हमेशा के लिए टी20 क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक्स में दर्ज हो गया। पहली बार टी20 क्रिकेट के इतिहास में कोई मैच ट्रिपल सुपर ओवर तक पहुंचा और इसके बाद हार जीत का फैसला हुआ। इससे पहले डबल सुपर ओवर तक मुकाबले पहुंचे थे लेकिन ट्रिपल सुपर ओवर तक पहुंचने की नौबत नहीं आई थी।

Bengaluru Blasters vs Hubli Tigers

बेंगलुरू ब्लास्टर्स बनाम हुबली टाइगर्स (साभार Maharaja T20 Trophy)

हुबली टाइगर्स ने दिया जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य

मैच में बेंगलुरू ब्लास्टर्स के कप्तान मयंक अग्रवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हुबली टाइगर्स की टीम 20 ओवर में 164 रन बनाकर ढेर हो गई। मनीष पांडे की कप्तानी वाली टीम का कोई भा बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं पहुंच सका। मनीष पांडे 33 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज रहे। वहीं अनीश्वर गौतम ने 30 और मनवनथ कुमार ने 28 रन की पारी खेली। बेंगलुरू के लिए लविश कुमार ने 17 रन देकर सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए। इसके अलावा क्रांति कुमार ने 2 विकेट लिए। 1-1 सफलता गणेश्वर नवीन और शुभांग हेगड़े को मिली।

End of Feed