IND vs ENG 5th Test: ओवल टेस्ट से बाहर होने पर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने जानिए क्या कहा?

बेन स्टोक्स ने ओवल टेस्ट की पूर्व संध्या पर बताया है कि उन्होंने किन परिस्थितियों में किया भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट में नहीं खेलने का फैसला? कैसे लगी उन्हें चौट और कब होगी मैदान पर वापसी?

लंदन: बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट मैच में इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण ओवरों में गेंदबाजी करते हुए अपने चोटिल शरीर की परवाह नहीं की लेकिन उनका कहना है कि श्रृंखला में आखिरी बार मैदान पर उतरना काफी जोखिम भरा होता। श्रृंखला में 17 विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज स्टोक्स ओवल में पांचवें और अंतिम टेस्ट में हिस्सा नहीं लेंगे। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और संभवतः जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति भी इस रोमांचक श्रृंखला के अंतिम मुकाबले की चमक को कम कर देगी।

Ben Stokes

बेन स्टोक्स (फोटो क्रेडिट AP)

लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में लंबे स्पेल डालने का पड़ा बुरा असर

आखिरकार लॉर्ड्स और मैनचेस्टर में लंबे स्पैल डालने का स्टोक्स के दाहिने कंधे पर बुरा असर पड़ा जिससे उनकी मांसपेशियों में चोट लग गई। स्टोक्स ओवल में अपनी भागीदारी को लेकर काफी उत्साहित थे लेकिन स्कैन से पता चला कि स्टोक्स इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। स्टोक्स ड्रेसिंग रूम से फैसले करेंगे लेकिन इंग्लैंड को बल्ले और गेंद से मैदान पर उनकी कमी खलेगी। स्टोक्स ने कहा,'यह जोखिम-लाभ का आकलन करने का मामला है और जोखिम इतना अधिक था कि इसे मौजूदा स्थिति से और अधिक नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता। मैं ऐसा नहीं चाहता था... और मैं अपने किसी भी खिलाड़ी को इस तरह की चोट के जोखिम में डालने की उम्मीद नहीं करता।'

End of Feed