मेरा हो गया, रिटायरमेंट से वापसी के सवाल पर बेन स्टोक्स का अनोखा जवाब

बेन स्टोक्स ने संन्यास से वापसी के सवाल पर जवाब दिया। स्टोक्स ने रविवार को नॉटिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बीच में यह घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया कि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था।

बेन स्टोक्स का कहना है कि उन्हें इंग्लैंड के साथ अपने 15 साल के क्रिकेट करियर को खत्म करने के फैसले पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा, ’’बस, हो गया। ’’ स्टोक्स ने रविवार को नॉटिंघम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बीच में यह घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया कि यह उनका आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। इंग्लैंड की जर्सी में उनका आखिरी दिन सोमवार को था जब न्यूजीलैंड ने 160 रन से जीत हासिल कर सीरीज 2-1 से अपने नाम की। स्टोक्स ने इंग्लैंड के ड्रेसिंग रूम के बाहर बालकनी में मैच खत्म होते हुए देखा। संन्यास की घोषणा के एक दिन बाद बीबीसी ने स्टोक्स से पूछा कि क्या वह अगले साल घरेलू एशेज सीरीज में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले मुकाबले को सोफे पर बैठकर देखने में खुशी महसूस कर रहे होंगे।

BEN STOKES

बेन स्टोक्स (साभार-X)

मेरा हो गया, फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया

स्टोक्स ने कहा, ’’मैं अभी हर चीज से बहुत खुश और संतुष्ट हूं। यह कोई ऐसा फैसला नहीं है जो आप हल्के-फुल्के ढंग से ले लें। इसमें काफी समय लगा है। मैंने अपने करीबी लोगों से बात की है। ’’ उन्होंने कहा, ’’बस, हो गया, और मैं बहुत खुश हूं। ’’ स्टोक्स का संन्यास का फैसला कुछ हफ्तों की हलचल भरी घटनाओं के बाद आया जिसमें उन्होंने लॉर्ड्स में पहले टेस्ट में इंग्लैंड को जीत दिलाई। फिर टीम के एक साथी के साथ बाहर गए और एक नाइटक्लब में मौजूद थे जहां कथित तौर पर इंग्लैंड की सुरक्षा टीम के एक सदस्य को इंग्लिश क्लब सारासेन्स के एक रग्बी खिलाड़ी ने मारा था।

End of Feed