IPL 2025: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने बताया क्यों नहीं लिया आईपीएल नीलामी में भाग

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू होने जा रही तीन मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले बताया है कि उन्होंने आईपीएल 2025 के लिए जेद्दा में आयोजित मेगा ऑक्शन से बाहर रहने का फैसला क्यों किया?

KEY HIGHLIGHTS
  • बेन स्टोक्स ने तोड़ी आईपीएल नीलामी पर चुप्पी
  • टेस्ट करियर को देना चाहते हैं वरीयता
  • इसलिए नहीं लिया था नीलामी में भाग

क्राइस्टचर्च: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लंबा खींचने और एशेज जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की हाल में संपन्न मेगा नीलामी से बाहर होने का फैसला किया।

Ben Stokes

बेन स्टोक्स

मिनी ऑक्शन में भी अब नहीं ले पाएंगे भाग

स्टोक्स भविष्य में आईपीएल की मिनी नीलामी में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे क्योंकि इस लीग के नए नियमों के अनुसार जिस खिलाड़ी ने खुद का मेगा नीलामी के लिए पंजीकरण नहीं किया हो वह खिलाड़ी मिनी नीलामी में भी भाग नहीं ले सकता है। हाल में सऊदी अरब के जेद्दा में हुई नीलामी में इंग्लैंड के कुल 52 खिलाड़ियों पर बोली लगी थी।

End of Feed