बेन कुरेन ने रचा इतिहास, बने अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ने वाले परिवार के पहले सदस्य

जिंबाब्वे के लिए खेलने वाले बेन कुरेन ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। वो कुरेन परिवार के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक डड़ने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं।

हरारे: जिंबाब्वे के 28 वर्षीय सलामी बल्लेबाज बेन कुरेन ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में शतक जड़कर इतिहास रच दिया। बेन कुरेन ने जीत के लिए मिले 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 130 गेंद में 118 रन की नाबाद पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 14 चौके जड़े। बेन के अलावा ब्रायन बेनेट ने 48 और कप्तान क्रेग एर्विन ने 69 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम की 9 विकेट के अंतर से जीत में अहम भूमिका अदा की।

Ben Curran

बेन कुरेन(Zimbabwe Cricket)

बेन फैमिली के पहले शतकवीर

बेन कुरेन इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले कुरेन परिवार के पहले सदस्य बन गए हैं। बेन के दो भाई सैम कुरेन और टॉप कुरेन इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं। पिता केविम मैलकम कुरेन ने जिंबाब्वे के लिए अपने करियर में 11 एकदिवसीय मैच खेले। उन्होंने जिंबाब्वे का दो विश्व कप साल 1983 और 1987 में प्रतिनिधित्व किया। जिस मैच में कपिल देव ने जिंबाब्वे के खिलाफ 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। वो उस मैच में जिंबाब्वे के सदस्य रहे थे। बतौर ऑलराउंडर खेलने वाले केविन मैलकम कुरेन ने 9 विकेट अपने नाम किए और 287 रन बनाए। बल्ले के साथ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 73 रन रहा था।

End of Feed