शेफाली वर्मा ने शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एशियन गेम्स में रच दिया इतिहास

Shafali Verma Century Asian Games: एशियन गेम्स में शेफाली वर्मा से पहले किसी महिला बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया था। शेफाली ने सिर्फ 49 गेंदों में 100 रन पूरे कर एशियन गेम्स के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज बन गई हैं।

Shafali Verma Century Asian Games: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धमाकेदार प्रदर्शन किया। भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित 20 ओवरों में 195 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस पारी की हीरो रही ओपनर शेफाली वर्मा, जिन्होंने अपने टी20 करियर का पहला शतक जड़कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। निश्शिन में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में शेफाली ने सिर्फ 49 गेंदों में 100 रन पूरे किए। इसी के साथ वह एशियन गेम्स के इतिहास में शतक लगाने वाली पहली महिला बल्लेबाज बन गई हैं।

Shefali verma

शेफाली वर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड (फोटो साभार- BCCI)

शेफाली वर्मा ने रच दिया इतिहास

इससे पहले एशियन गेम्स में किसी महिला खिलाड़ी ने शतक नहीं लगाया था। शेफाली ने अपनी पारी में चौके-छक्कों की बारिश कर दी। छोटे बाउंड्री का उन्होंने पूरा फायदा उठाया। जब उन्होंने शोरना अख्तर की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया तो भारतीय डगआउट में जश्न शुरू हो गया। शेफाली ने हेलमेट उतारकर सभी का अभिवादन किया। यह उनका पहला टी20 इंटरनेशनल शतक भी है। अपनी इस पारी में शेफानी ने 9 छक्के और तीन चौके लगाए।

End of Feed