नई ट्रेनिंग किट में टीम इंडिया ने शुरू की WTC Final की तैयारी, ये खिलाड़ी आए नजर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 25, 2023, 07:13 PM IST

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों की नई जर्सी के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है। बीसीसीआई ने कैप्शन में लिखा है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले टीम इंडिया ने तैयारियां शुरू कर दी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया का पहला बैच लंदन पहुंच गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीत WTC Final
  • 7-11 जून के बीच खेला जाएगा मुकाबला
  • नई जर्सी का किया अनावरण

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला 7-11 जून के बीच लंदन के ऐतिहासिक ओवल मैदान में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए एक रिजर्व-डे की भी व्यवस्था की गई है। टीम इंडिया तीन बैच में लंदन के लिए रवाना होने वाली थी जिसमें से एक बैच लंदन पहुंच भी चुकी है। इतना ही नहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम ने तैयारी भी शुरू कर दी है। 20 साल बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया आईसीसीस के फाइनल इवेंट में भिड़ेगी। इससे पहले दोनों टीम साल 2003 में वर्ल्ड कप फाइनल में भिड़ी थी।

BCCI UNVEIL NEW JERSEY TEAM INDIA

राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर (साभार-BCCI)

बीसीसीआई ने नई ट्रेनिंग किट में साझा की तस्वीरें

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ियों की नई ट्रेनिंग किट के साथ कुछ तस्वीरें साझा की है। हाल ही में टीम इंडिया की किट को नया स्पांसर मिला है। बीसीसीआई ने चार तस्वीरें साझा की है जिसके कैप्शन में लिखा है ' नई ट्रेनिंग किट का अनावरण साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारी शुरू। इन तस्वीरों में राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर के शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव भी नजर आ रहे हैं।

End of Feed