बीसीसीआई सचिव ने किया दलीप ट्रॉफी फाइनल के नए वेन्यू के नाम का ऐलान

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल के वेन्यू में बदलाव और नए वेन्यू के नाम का ऐलान किया है। पहले इसका आयोजन बेंगलुरू के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में होना था।

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी का फाइनल बेंगलुरु से चेन्नई शिफ्ट करने की पुष्टि की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक पहले इसका आयोजन सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में होना था। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि मैच को दूसरी जगह ले जाने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि आम जनता भी मैच देख सके, जिसमें देश के कुछ बेहतरीन खिलाड़ी खेलते दिखाई देंगे।

Devajit Saikia

देवजीत सैकिया(फोटो क्रेडिट Devajit Saikia X)

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल

बीसीसीआई के सचिव देवजीत ने वेन्यू बदले जाने की पुष्टि करते हुए कहा, 'दलीप ट्रॉफी के दो क्वार्टर फाइनल और दो सेमीफाइनल बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में खेले जाएंगे। लेकिन कुछ सरकारी पाबंदियों के कारण हम आम जनता को सीओई में मैच देखने की अनुमति नहीं दे सकते। इसे ध्यान में रखते हुए हमने दलीप ट्रॉफी के फाइनल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शिफ्ट कर दिया है।'

End of Feed