Asia Cup 2025: सूर्या की सजा के खिलाफ बीसीसीआई करेगी अपील, आईसीसी ने लगाया था जुर्माना

Asia Cup 2025: एशिया कप फाइनल से पहले भारत-पाकिस्तान टीम के बीच की तकरार बढ़ती जा रही है। पीसीबी ने सूर्या की शिकायत की थी, जिस पर आईसीसी ने कार्रवाई करते हुए उन पर 30 प्रतिशत का जुर्माना लगाया था, अब बीसीसीआई इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी में है।

Asia Cup 2025: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों में बढते तनाव के बीच आईसीसी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए पहलगाम आतंकवादी हमले पर टिप्पणी के लिये भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है जिसके खिलाफ बीसीसीआई ने अपील की है जबकि भड़काऊ इशारे करने वाले पाकिस्तान के हारिस रऊफ को भी समान सजा सुनाई गई है। वहीं रविवार को भारत के खिलाफ मैच के दौरान बंदूक चलाने के अंदाज में जश्न मनाने वाले पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है । मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई की।

ind vs pak

भारत-पाकिस्तान (साभार-BCCI)

टूर्नामेंट के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ आईसीसी मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए टूर्नामेंट खत्म होने तक कोई आधिकारिक विज्ञप्ति जारी नहीं करेगी ।’’

End of Feed