वनडे वर्ल्ड कप 2027 के रोडमैप पर क्या बोले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया

2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने प्रतिक्रिया दी। आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 अस्थायी रूप से 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की अगुवाई में खेले जाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय टीम के 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि विश्व कप की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी है। बोर्ड को इसका आभास है और इसके लिए वो टीम के विकास और स्ट्रेटजी को प्राथमिकता दे रहा है। आईसीसी मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 अस्थायी रूप से 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की अगुवाई में खेले जाएंगे। तारीख को लेकर मई में अहमदाबाद में हुई आईसीसी बोर्ड की बैठक के दौरान सहमति बनी थी।

DEVJIT SAIKIA

देवजीत सैकिया (साभार-x)

जुलाई में एडिनबर्ग में होने वाली आईसीसी की वार्षिक आम बैठक में इस पर आधिकारिक मुहर लग जाएगी। बीसीसीआई ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 16 जुलाई से शुरू होगी।

End of Feed