आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी बीसीसीआई, टीम चयन पर भी होगी बात

बीसीसीआई अगस्त महीने के शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के प्रदर्शन की समीक्षा करेगी। इसके अलावा सपोर्ट स्टाफ के अनुबंध पर भी चर्चा की जाएगी। इसके तहत आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन शामिल है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच जीत पाई थी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीआई) अगले महीने की शुरुआत में आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे में भारतीय टीम के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा। इसके अलावा टीम इंडिया के कुछ सपोर्ट स्टाफ कुछ सदस्यों के अनुबंधों पर भी निर्णय लिया जाएगा। शनिवार को क्रिकबज़ से बात करते हुए, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि समीक्षा में हाल में हुए व्हाइट बॉल मैचों को शामिल किया जाएगा। इसके तहत आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन शामिल है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र वनडे मैच जीत पाई थी।

India Squad

भारतीय टीम (साभार-X)

भारत को पिछले महीने बेलफास्ट में आयरलैंड के हाथों दो मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच में से चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उसे हार मिली। इसके अलावा टीम को वनडे सीरीज भी 1-2 से गंवाना पड़ा था। सैकिया ने यह नहीं बताया कि समीक्षा का दायरा क्या होगा, लेकिन इतना जरूर कहा कि इसके तहत सपोर्ट स्टाफ के कुछ सदस्यों के अनुबंधों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

End of Feed