रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 विश्व कप 2022 में शर्मनाक हार के बाद बाहर हो गई थी। भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी। ऐसे में रोहित के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं और कई पूर्व क्रिकेटर्स ने सलाह दी है कि भारतीय टी20 टीम के लिए अलग कप्तान होना चाहिए। क्रिकेट विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को टी20 विश्व कप 2024 का रोडमैप अभी से शूरू कर देना चाहिए। इन चर्चाओं के बीच एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) स्प्लिट कैप्टेंसी का फॉर्मूला अपनाने के लिए तैयार है।
स्प्लिट कैप्टेंसी का फॉर्मूला अपनाएगा भारतीय क्रिकेट बोर्ड, रोहित और हार्दिक के बीच होगा बंटवारा: रिपोर्ट
- Authored by: मोहम्मद अकरम
- Updated Nov 19, 2022, 11:03 AM IST
BCCI set to brace split captaincy: टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में करारी हार के बाद से भारतीय टीम मैनेजमेंट में बड़े बदलाव की मांग हो रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) स्प्लिट कैप्टेंसी का फॉर्मूलe अपनाने के लिए तैयार है।
End of Feed
