आयरलैंड के बेलफास्ट में हिंसा के चलते BCCI हाई अलर्ट पर, क्या टीम इंडिया का दौरा होगा रद्द?

BCCI On High Alert After Belfast Violence: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) हाई अलर्ट पर है। टीम इंडिया को दो टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जल्द ही आयरलैंड जाना है लेकिन बेलफास्ट में हिंसा की घटना ने स्थिति पेचीदा बना दी है।

आयरलैंड के बेलफ़ास्ट में हुई हिंसा के बाद BCCI अलर्ट पर है। भारत को इसी शहर में 26 और 28 जून को आयरलैंड के ख़िलाफ़ दो T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं और मौजूदा हालात ने BCCI की चिंता बढ़ा दी है। बेलफ़ास्ट में हाल ही में चाकू से हुए हमले के बाद, शहर में प्रवासियों के खिलाफ हिंसा की खबरें सामने आईं। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे तनाव बढ़ गया और कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गए। नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी, दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

IND vs IRE, BCCI On High Alert After Belfast Violence

बेलफास्ट हिंसा के बाद हाई अलर्ट पर बीसीसीआई (AP/BCCI)

BCCI के एक सूत्र ने बताया कि बोर्ड बेलफ़ास्ट के मौजूदा हालात पर बारीकी से नज़र रख रहा है। क्रिकेट आयरलैंड ने भी कहा है कि वह प्रभावित इलाकों के हालात पर नज़र रखे हुए है।

End of Feed