IPL 2025 Update: जल्द शुरू हो सकता है आईपीएल, बीसीसीआई की बैठक के बाद होगा फैसला

IPL 2025 Update: आईपीएल को लेकर ताजा अपडेट फैंस के लिए गुड न्यूज लेकर आया है। भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के ऐलान के बाद इस बात की संभावना बढ़ गई कि जल्द ही आईपीएल दोबारा शुरू हो। इसके लिए बीसीसीआई की कवायद भी शुरू हो गई है और रिपोर्ट की मानें तो इसके लिए रविवार को बैठक हो सकती है।

IPL 2025 Update: भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम के फौरन बाद आईपीएल के फिर से शुरू होने की कवायद शुरू हो गई है। इससे पहले भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए आईपीएल को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब युद्ध विराम के ऐलान के बाद आईपीएल से जुड़ा एक अपडेट सामने आ रहा है। बीसीसीआई इसे फिर से शुरू करने के लिए रविवार या सोमवार को बैठक कर सकती है। इससे पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि केवल 3 वेन्यू पर भी आईपीएल कराए जाने की योजना थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इस पूर्व निर्धारित वेन्यू पर भी कराया जा सकता है।

ipl update

आईपीएल 2025 (साभार-x)

हालांकि, कुछ विदेशी खिलाड़ी भारत से रवाना हो चुके हैं। इसलिए जैसे ही उनकी उपलब्धता सुनिश्चत हो जाएगी तो दोबारा आईपीएल शुरू हो जाएगा। आईपीएल 2025 में 58 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस सीजन 16 मुकाबला रह गया है जिसमें से 12 लीग स्टेज के मैच हैं जबकि फाइनल के अलावा एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 और क्वीलाफायर-2 खेला जाना था।

End of Feed