दिल्ली और पंजाब के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर सामने आई अपडेट

दिल्ली और पंजाब बीच आईपीएल के 58वें मुकाबले को लेकर एक ताजा अपडेट सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा था कि मैच को किसी अन्य वेन्यू पर खेला जा सकता है, लेकिन अब इस पर तस्वीर साफ हो गई है। गुरुवार को खेला जाने वाला यह मुकाबला अपने पूर्न नीयत समय पर धर्मशाला में ही खेला जाएगा।

इंडियन प्रीमियर लीग का 58वां मैच अपने पूर्व तय समय और वेन्यू पर ही खेला जाएगा। पहले ऐसा माना जा रहा था कि घरेलू उड़ानों के बंद होने का प्रभाव आईपीएल टीमों के आवागमन पर पड़ेगा और यह मुकाबला किसी और दिन खेला जाएगा। आईपीएल का 58वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम धर्मशाल में खेला जाएगा। हालांकि, 11 मई को होने वाला मुकाबला किसी और दिन खेला जाएगा। 11 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना था। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है।

delhi vs punjab

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स (साभार-X)

दोनों ही टीमों के लिए खास है मुकाबला

पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं। दिल्ली 11 मैच में 6 जीत और 13 अंक के साथ 5वें नंबर पर है जबकि पंजाब किंग्स की टीम 11 मैच में 7 जीत और 15 अंकों के साथ तीसरे पोजिशन पर है। पंजाब की टीम मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की जगह पक्की करना चाहेगी तो दिल्ली को इस रेस में बने रहने के लिए मुकाबला जीतना होगा।

End of Feed