BCCI Bank Balance: 5 साल में बीसीसीआई की हुई बंपर कमाई, जानकर नहीं होगा यकीन

बीसीसीआई को यूं ही दुनिया का सबसे अमीर बोर्ड नहीं कहा जाता है। एक रिपोर्ट में बीसीसीआई की कमाई सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के बैंक बैलेंस में पिछले 5 साल में 14,627 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के खजाने में पिछले 5 सालों में बंपर कमाई हुई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 की बात करें तो रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कमाई में गजब की बढोतरी हुई है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले 5 साल में बीसीसीआई के खजाने में 14,627 करोड़ रुपये आए हैं और इनमें से 4,193 करोड़ रुपये केवल पिछले वित्तीय वर्ष में ही आए। इस प्रकार बीसीसीआई का ‘‘बैंक बैलेंस’’ अब 20,686 करोड़ रुपये हो गया है।

BCCI

बीसीसीआई (साभार-X)

‘क्रिकबज़’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्य इकाइयों को सभी बकाया राशि का भुगतान करने के बाद भी बीसीसीआई के बैंक बैलेंस में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 2019 में यह कोष 3,906 करोड़ रुपये का था, जो 2024 में बढ़कर लगभग दोगुना यानी 7,988 करोड़ रुपये हो गया है। ये आंकड़े राज्य एसोसिएशन के साथ साझा किए गए।

End of Feed