WTC Final: BCCI ने केएल राहुल के बाहर होने पर लगाई मुहर, इस बल्लेबाज की हुई टीम में एंट्री

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated May 8, 2023, 06:17 PM IST

WTC Final: बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर होने की पुष्ठि कर दी है। राहुल आईपीएल के 43वें मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7-11 जून के बीच लंदन ओवल में खेला जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  1. केएल राहुल हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर
  2. बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी को बताया रिप्लेसमेंट
  3. 7-11 जून के बीच होगा फाइनल

आईपीएल के 43वें मैच के दौरान घायल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। हालांकि इस बात की जानकारी पहले ही केएल राहुल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दे दी थी, लेकिन अब इसको लेकर बीसीसीआई ने भी अंतिम मुहर लगा दी है।

kl rahul

केएल राहुल

बीसीसीआई ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस खबर पर मुहर लगा दी है कि वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-11 जून के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का हिस्सा नहीं होंगे।

End of Feed