जापान में होने वाले एशियन गेम्स को लेकर हाल ही एम रिपोर्ट छपी थी कि वहां खिलाड़ियों के लिए सुविधा की कमी है। बेसबॉल की पिच पर क्रिकेट खेला जाना है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के लिए होटल और बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। इस रिपोर्ट के बाद अब ऐसी खबर सामने आ रही है कि बीसीसीआई वहां अपनी बी टीम भेज सकती है। एएनआई के रिपोर्ट के अनुसार एसीसी वहां की सुविधा को लेकर संतुष्ट नहीं है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर मानक के अनुसार सुविधा नहीं हुई तो बीसीसीआई बी-टीम के बारे में विचाट कर सकती है। हालांकि, इस खबर के सामने आने के बाद बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम ना लेने की शर्त पर बताया कि बीसीसीआई ऐसा नहीं करेगी।
एशियन गेम्स (साभार-X)
इसको लेकर हाल ही में एसीसी की बैठक में बात हुई थी। एसीसी बैठक के दौरान जापान के ओलंपिक अधिकारियों को बताया गया कि ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए हैं और वॉशरूम उन टेंटों से 500 मीटर दूर हैं, जिससे खिलाड़ियों के लिए असुविधाजनक स्थिति पैदा हो गई है। साथ ही, होटल के कमरे बहुत छोटे हैं, और यह एक बड़ी चिंता का विषय है।"
2023 में आयोजित एशियन गेम्स में टीम इंडिया ने स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भी बीसीसीआई ने अपनी पूरी मजबूत टीम उतारी है, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर, बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और तिलक वर्मा और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह शामिल हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- कौन हैं भारत को जीत से वंचित करने वाले सोनल दिनुशा, बहन ने पैसे उधार लेकर खरीदा था पहला बल्ला, फर्श से अर्श तक पहुंचने की कहानी
एशियाई खेलों के लिए भारतीय पुरुष टी20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे , तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह।
