Bcci awards 2024 winners list: शुभमन बने साल के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजे गए फारुख इंजीनियर और रवि शास्त्री

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 23, 2024, 08:17 PM IST

BCCI Awards 2024 Winners Full List: बीसीसीआई ने साल चार साल लंबे अंतराल के बाद सर्वश्रेष्ठ भारतीय घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों को अवार्ड का वितरण किया। ये है अवार्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट।

BCCI Naman Awards Winners Full list: बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया(बीसीसीआई) ने चाल साल लंबे अंतराल के बाद अपने सालाना अवार्ड्स का ऐलान किया। हैदराबाद में आयोजित विशेष समारोह में बीसीसीआई ने एक साथ चार साल के अवार्ड्स का वितरण किया। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और कोच रवि शास्त्री को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। साल 2022-23 के बेस्ट इंटरनेशल क्रिकेटर (मेल) का पॉली उमरीगर अवार्ड शुभमन गिल को मिला। इसके अलावा मोहम्मद शमी (2019-20), आर अश्विन (2020-21) और जसप्रीत बुमराह (2021-22) सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुने गए और पॉली उमरीगर अवार्ड से नवाजे गए।

BCCI Award 2024

बीसीसीआई अवार्ड्स 2024(साभार BCCI)

महिला खिलाड़ियों में साल की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी का साल 2022-23 का अवार्ड दीप्ति शर्मा को मिला। दीप्ति साल 2019-20 की भी सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर चुनी गईं। टीम इंडिया की उपकप्तान स्मृति मंधाना को 2020-21 और 2021-22 के लिए भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया।बीसीसीआई ने अन्य पुरस्कार भी दिए। ये है पुरस्कार विजेताओं की पूरी लिस्ट-

End of Feed