India tour of Zimbabwe: इंग्लैंड के बाद जिम्बाब्वे का दौरा करेगी टीम इंडिया, टी20 सीरीज का शेड्यूल जारी

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम जल्दी ही मैदान पर उतरेगी। बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जून में इंग्लैंड दौरे के बीच भारतीय टी20 टीम जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। जहां तीन तीन टी20I मैचों की सीरीज का आयोजन किया जाएगा।

आईपीएल का खूमार अभी पूरी तरह से फैंस के सिर चढ़ा भी नहीं था कि बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान कर दिया। टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। साल 2024 के बाद यह पहली बार होगा जब भारतीय टीम जिम्बाब्बे का दौरा करेगी और तीन टी20I मैच की सीरीज खेलेगी। पिछली बार जब टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी तो पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सीरीज में हिस्सा लिया था।

IND vs ZIM

भारत ने जारी किया जिम्बाब्वे दौरा। फोटो- ANI

सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई, गुरुवार को हरारे में पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से होगी। दूसरा मैच 25 जुलाई, शनिवार को हरारे में ही खेला जाएगा। तीसरा और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 26 जुलाई, रविवार को उसी मैदान पर होगा। जून में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मैचों की सीरीज समाप्त करने के बाद जिम्बाब्वे के लिए रवाना होगी।

End of Feed