Team India Schedule: भारतीय टीम 2026-2027 में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी, ऐसा है नया कार्यक्रम

BCCI Announces International Home Season Schedule Of Team India: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए घरेलू सीजन के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज का ऐलान कर दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चार देशों के खिलाफ सीरीज का ऐलान कर दिया है। यहां देखिए पूरा कार्यक्रम।

Team India Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 2026-2027 के घरेलू सीजन के लिए टीम इंडिया का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसकी शुरुआत 27 सितंबर से होगी। इस दौरान टीम इंडिया वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी, जिसमें कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मैच 17 शहरों में खेले जाएंगे।

BCCI Announces India International Home Cricket Season Schedule

बीसीसीआई ने टीम इंडिया का घरेलू अंतरराष्ट्रीय सीजन का शेड्यूल जारी किया

सीजन की शुरुआत भारत द्वारा वेस्टइंडीज की तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की मेजबानी के साथ होगी। वनडे त्रिवेंद्रम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि टी20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे।

End of Feed