बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को फिर लिखा पत्र, बताई टी20 विश्व कप के लिए भारत नहीं जाने की वजह

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को एक और पत्र लिखकर टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत में मैच नहीं खेलने की वजहों का खुलासा किया है। आईसीसी ने बोर्ड से सुरक्षा संबंधी चिंता के विषय को और स्पष्ट करने की मांग की थी।

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को आईसीसी को एक और पत्र लिखकर टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारत जाने से इनकार कर दिया है और अपने मैच श्रीलंका स्थानांतरित करने की मांग की है। बीसीबी ने औपचारिक तौर पर आईसीसी को संदेश भेजकर बताया है कि वो इस मेगा इवेंट में शिरकत करने भारत क्यों नहीं जाना चाहते हैं।

Bangladesh Cricket team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCB X)

दिया है खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा का हवाला

बीसीबी ने अपने इस पत्र में दोनों देशों के बीच हालिया राजनीतिक तनाव के बीच खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए वेन्यू को श्रीलंका में बदलने की मांग की है। वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होगा और बांग्लादेश को भारत में ग्रुप दौर के चार मैच खेलने हैं। जिसमें से तीन मैच कोलकाता के इडेन गार्डन्स में और एक मुंबई में खेला जाएगा।

End of Feed