Bangladesh Central Contract: सेंट्रल कांट्रैक्ट में बढ़ी खिलाड़ियों की संख्या, जाने किसे किया गया प्रमोट और किसको हुआ नुकसान

Bangladesh Central Contract: बांग्लादेश ने साल 2025-26 के लिए सेंट्रल कांट्रैक्ट की घोषणा कर दी। इस बार 22 से बढ़ाकर इसमें 28 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। वनडे से संन्यास लेने वाले अनुभवी मुशफिकुर रहीम को नुकसान हुआ है।

Bangladesh Central Contract: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2026 तक चलने वाले 2026 सेशन के लिए अपनी मेंस टीम के सेंट्रल कांट्रैक्ट की घोषणा कर दी। इस बार इसमें 6 खिलाड़ियों का इजाफा किया गया है। पिछले सीजन 22 खिलाड़ियों का नाम इस कांट्रैक्ट लिस्ट में था जबकि इस बार 28 खिलाड़ियों को इसमें जगह मिली है। पिछले साल एकमात्र ए+ श्रेणी के खिलाड़ी रहे तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद को ग्रेड ए में कर दिया गया है। फरवरी में लगी एड़ी की चोट ने उन्हें लंबे वक्त तक मैदान से दूर रखा था। हालांकि, बांग्लादेश के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट में वे खेले थे।

BANGLADESH CENTRAL CONTRACT

बांग्लादेश सेंट्रल कांट्रैक्ट (साभार-x)

उन्होंने छह वनडे में आठ विकेट और 13 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट चटकाए थे। कुल मिलाकर, तस्कीन ने 17 टेस्ट मैच खेले हैं और 39.26 की औसत से उन्होंने 49 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 83 वनडे मैच खेले हैं और 29.86 की औसत से 117 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 86 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 22.19 की औसत से 106 विकेट लिए हैं। बांग्लादेश के अनुभवी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम को अब ग्रेड बी में कर दिया गया है। पिछले साल मार्च में उन्होंने वनडे से संन्यास ले लिया था।

End of Feed