SL vs BAN 3rd T20I Highlights: बांग्लादेश ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में दी पटखनी, पहली बार उसके घर पर जीती टी20 सीरीज

बांग्लादेश ने श्रीलंका को तीन मैच की टी20 सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में 8 विकेट से पटखनी देकर सीरीज पर 2-1 के अंतर से कब्जा कर लिया। जानिए कैसा रहा कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच के पल पल का हाल?

SL vs BAN 3rd T20 Match Highligts: लिट्टन दास की कप्तानी वाली बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को तीन मैच की सीरीज के तीसरी और आखिरी मुकाबले में 8 विकेट के अंतर से मात दी। जीत के लिए मिले 133 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने 16.3 ओवर में हासिल कर लिया। बांग्लादेश के लिए सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन ने 73 (47) रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। वहीं कप्तान लिट्टन दास ने 32 (26) रन बनाए। अंत में तंजीद के साथ तौहीद हृदौय 27 (25) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंकाई गेंदबाज बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर पहली गेंद पर विकेट चटकाने के बाद लगाम नहीं लगा सके। बांग्लादेश ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। यह बांग्लादेश की श्रीलंकाई सरजमीं पर यह पहली टी20 सीरीज जीत है।

Bangladesh Cricket team

बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट AP)

20 ओवर में 132 रन बना सकी श्रीलंकाई टीम

मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। लेकिन बांग्लादेश के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। श्रीलंका की टीम कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 7 विकेट पर 132 रन बना सकी। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 46 रन की पारी पथुम निशंका ने खेली। अंत में दसुन शनाका ने 25 गेंद में 35 रन की आतिशी पारी खेलकर टीम को 132 रन के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मेहदी हसन मिराज ने 11 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं एक-एक सफलता शरीफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान और शमीम हुसैन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

End of Feed