IND vs BAN 2nd ODI Highlights: रोहित की दिलेरी के बाद रोमांचक मैच में हारा भारत, सीरीज गंवाई

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 7, 2022, 08:17 PM IST

India vs Bangladesh 2nd ODI Match Highlights: मीरपुर के मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को एक और शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम को दूसरे वनडे मैच में मात देने के साथ ही बांग्लादेश ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

India (IND) vs Bangladesh (BAN) 2nd ODI Match Highlights, Score: भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में एक बार बांग्लादेश की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और शुरुआत में हार की तरफ जाती दिख रही टीम को दो बल्लेबाजों मेहदी हसन मिराज (नाबाद 100) और महमुदुल्लाह (77) ने वापस मजबूत ट्रैक पर लाकर खड़ा कर दिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 271 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने अंतिम क्षणों में चोटिल रोहित शर्मा (नाबाद 51) की दिलेर पारी के बावजूद रोमांचक स्थिति में अंतिम गेंद पर मैच गंवा दिया। बांग्लादेश 5 रन से जीता और सीरीज भी अपने नाम की।

ind_ban

बांग्लादेश ने भारत को हराया (AP)

बांग्लादेश ने 19वें ओवर में 69 रन पर छह विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद मेहदी हसन ने 83 गेंद में आठ चौकों और चार छक्कों से नाबाद 100 रन की पारी खेलने के अलावा महमूदुल्लाह (96 गेंद में 77 रन, सात चौके) के साथ सातवें विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी करके पारी को संवारा। यह भारत के खिलाफ सातवें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। मेहदी हसन ने नासुम अहमद (11 गेंद में नाबाद 18) के साथ भी आठवें विकेट के लिए 23 गेंद में 54 रन की अटूट साझेदारी की। बांग्लादेश की टीम अंतिम 10 ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेाबजी करते हुए 102 रन जोड़ने में सफल रही।

End of Feed