Bangladesh vs Sri Lanka Dream11 Prediction in Hindi: चटगांव (Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में आज श्रीलंकाई टीम (Sri Lanka Cricket Team) और मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम (Bangladesh Cricket Team) के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला अहम रहेगा, एक तरफ जहां बांग्लादेश अपनी बढ़त को दोगुना करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी, वहीं श्रीलंकाई टीम जीत के साथ सीरीज में बरकरार रहने का प्रयास करेगी।
बांग्लादेश-श्रीलंका दूसरे वनडे की ड्रीम-11 प्रेडिक्शन
बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर सभी फैंस की नजरें पिछले मैच के स्टार व बांग्लादेशी कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो पर टिकी होंगी जिन्होंने नाबाद 122 रनों की धुआंधार पारी खेलते हुए अपनी टीम को 256 रनों का लक्ष्य हासिल करने में मदद की और 6 विकेट से जीत दिलाई। वहीं तेज गेंदबाज एक बार फिर यहां की पिच पर अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं जैसा उन्होंने पहले वनडे मैच में किया था। आइए जानते हैं कि इस दूसरे वनडे मैच में कैसी हो सकती है सबसे मजबूत ड्रीम-11 टीम।
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका ड्रीम-11 टिप्स (BAN vs SL 2nd ODI Dream11 Prediction, Today Match)
विकेटकीपर: कुसल मेंडिस, मुशफिकुर रहीम।
बल्लेबाज: नजमुल हुसैन शान्तो और पाथुम निसांका।
ऑलराउंडर: वानिंदु हसरंगा, मेहदी हसन मिराज।
गेंदबाज: तस्कीन अहमद, दिलशान मदुशंका, शोरफुल इस्लाम, पी मदुशान और तनजीम शाकिब।
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरा वनडे, कप्तान-उप कप्तान
कप्तान: नजमुल हुसैन शान्तो।
उप-कप्तान: दिलशान मधुशंका।
बांग्लादेश-श्रीलंका की टीमें (BAN vs SL SQUADS)
बांग्लादेश वनडे टीम: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन, तौहीद हृदयोय, अनामुल हक, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, महमुदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, रिशाद हुसैन, तैजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम और मुस्तफिजुर रहमान।
श्रीलंकाई वनडे टीमः कुसल मेंडिस (विकेटकीपर और कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, अकिला धनंजय, महीश तीक्ष्णा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन, लाहिरु कुमारा, चरिथ असलांका, कामिंदु मेंडिस, वानिंदु हसरंगा, जेनिथ लियानगे, सहान अराचिगे और डुनिथ वेलालेज।
(*Disclaimer: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे वनडे मैच की ये ड्रीम-11 अनुमानित है।)
