BAN vs SA Preview: बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के बारे में यहां जानिए सब कुछ

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 9, 2024, 06:25 PM IST

T20 World Cup 2024, Bangladesh and South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 21वें मुकाबले में बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम बांग्लादेश के खिलाफ विजयी अभियान जारी रखने उतरेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका।
  • नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा मैच।
  • विजयी अभियान जारी रखने उतरेगा दक्षिण अफ्रीका।

T20 World Cup 2024, Bangladesh and South Africa: अपने पहले दो मैच में जीत दर्ज करके ग्रुप डी में शीर्ष पर काबिज दक्षिण अफ्रीका को अगर टी20 विश्व कप में अपना विजय अभियान जारी रखना है तो बांग्लादेश के खिलाफ सोमवार को यहां होने वाले मैच में उसके बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीम के लिए नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की अप्रत्याशित व्यवहार कर रही पिच से सामंजस्य से बिठाना आसान नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि अपने पहले दो मैच इसी मैदान पर खेले हैं इसलिए वह थोड़ा फायदे में रहेगा। बांग्लादेश ने भी भारत के खिलाफ यहां अभ्यास मैच खेला था। दक्षिण अफ्रीका ने भले ही नीदरलैंड और श्रीलंका पर जीत दर्ज की है लेकिन उसके बल्लेबाज इन दोनों मैच में छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए संघर्ष करते हुए नजर आए।

BAN vs SA, BAN vs SA, BAN vs SA Preview, BAN vs SA Preview today, Bangladesh and South Africa, Bangladesh and South Africa Live, Bangladesh and South Africa Preview, t20 world cup 2024, t20 world cup 2024 Match, t20 world cup 2024 Timing, t20 world cup 2024 Squads,

बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी। (फोटो- Bangladesh Cricket/Proteas Men Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने हालांकि अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है और इसलिए उसके गेंदबाजी आक्रमण में बदलाव की संभावना नहीं है जिसमें एनरिक नोर्किया, कैगिसो रबाडा, मार्को यानसन और ओटनील बार्टमेन जैसे तेज गेंदबाज और केशव महाराज जैसा अनुभवी स्पिनर शामिल है। दक्षिण अफ्रीका की चिंता हालांकि शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन होगा। नीदरलैंड के खिलाफ उसकी टीम पहले 10 ओवर में केवल 33 रन बना पाई थी। अगर ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने मोर्चा नहीं संभाल होता तो उसकी टीम को हार का सामना करना पड़ सकता था।

End of Feed