BAN vs PAK 1st Highlights: बांग्लादेश ने पहले टी20 में पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त

BAN vs PAK first T20 Match Highlights: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को ढाका के शेर एक बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 7 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

BAN vs PAK 1st T2) Highlights: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को तीन मैच की घरेलू टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 7 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज में 1-0 की शुरुआत बढ़त हासिल कर ली है। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 19.3 ओवर में 110 रन पर ढेर हो गई।बांग्लादेश की कसी हुई गेंदबाजी का सामना पाकिस्तानी बल्लेबाज नहीं कर सके। सलामी बल्लेबाज फख़र जमां के अलावा और कोई पाकिस्तानी बल्लेबाज पिच पर खड़ा नहीं रह सका। अंत में खुशदिल शाह और अब्बास अफरीदी ने मिलकर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। इसके बाद जीत के लिए मिले 111 रन के लक्ष्य को बांग्लादेश की टीम ने खराब शुरुआत के बाद भी 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर परवेज हुसैन इमोन की 56 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत हासिल कर लिया।

BAN vs PAK 1st T20I LIVE

बांग्लादेश और पाकिस्तान पहला टी20 लाइव (फोटो क्रेडिट @BCBtigers X)

7 रन पर बांग्लादेश ने गंवा दिए थे दो विकेट

जीत के लिए 111 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के पहले ही ओवर की पांचवीं गेंद पर सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन सलमान मिर्जा की गेंद पर कैच दे बैठे। उन्होंने एक रन बनाया। इसके बाद तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान लिट्टन दास को भी सलमान मिर्जा ने कैच करा दिया। वो भी एक रन बना सके। 2.2 ओवर में 7 रन पर 2 विकेट बांग्लादेश ने गंवा दिए थे। ऐसे में इमोन ने तौहीद हृदोय के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों टीम को 7.5 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया और तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी 36 गेंद में पूरी कर ली।

End of Feed