LIVE

BAN vs PAK Highlight: बांग्लादेश ने पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदा, 8 विकेट से दर्ज की आसान जीत

आदित्य साहूUpdated Mar 11, 2026, 18:39 IST

BAN vs PAK ODI Match Highlight- पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच के पल-पल के अपडेट्स यहां जानें-

BAN vs PAK Highlight: बांग्लादेश ने पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदा, 8 विकेट से दर्ज की आसान जीत
BAN vs PAK Highlight: बांग्लादेश ने पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदा, 8 विकेट से दर्ज की आसान जीत

BAN vs PAK ODI Match Highlight: T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान टीम वनडे सीरीज खेलने के लिए बांग्लादेश पहुंच चुकी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज आज यानि 11 मार्च को हो चुका है। पहला मुकाबला शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) ढाका में खेला गया। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंद दिया। पाकिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गई। पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवरों में मात्र 114 रन ही बना सकी और बांग्लादेश को 115 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने आक्रामक खेल दिखाते हुए मात्र 15.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

वनडे सीरीज में पाकिस्तान टीम की कमान शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) संभाल रहे हैं। वहीं बांग्लादेश का नेतृत्व मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं। इससे पहले पाकिस्तान की टीम का टी-ट्वेंटी वर्ल्डकप में भी बुरा प्रदर्शन रहा था। पाकिस्तान की टीम सुपर 8 से बाहर हो गई थी। वहीं बांग्लादेश ने टी-ट्वेंटी वर्ल्डकप में हिस्सा नहीं लिया था।

MAR 11, 2026 17:58 IST

BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तान की हुई करारी हार, बांग्लादेश ने दी पटखनी

पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर बांग्लादेश ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान के द्वारा मिले 115 रनों के लक्ष्य को बांग्लादेश ने 15.1 ओवरों में मात्र 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
MAR 11, 2026 17:20 IST

BAN vs PAK Live Score: बांग्लादेश को जीतने के लिए चाहिए मात्र 32 रन

पाकिस्तान के द्वारा दिए गए 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश को अब जीत के लिए मात्र 32 रनों की जरूरत है।
MAR 11, 2026 16:45 IST

BAN vs PAK Live Score: बांग्लादेश की तूफानी शुरुआत

पाकिस्तान के द्वारा मिले 115 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश ने तूफानी शुरुआत की है।
MAR 11, 2026 15:49 IST

BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तान का गिरा 9वां विकेट

पाकिस्तान की टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में मात्र 82 रन पर 9 विकेट खो दिए हैं।
MAR 11, 2026 15:44 IST

BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तान की टीम के 81 रन पर गिरे 8 विकेट

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने मात्र 81 रन पर अपना 8 विकेट गंवा दिया है। बांग्लादेश की तरफ से नाहिद राणा ने 5 और मेहंदी हसन ने 3 विकेट चटकाए।
MAR 11, 2026 15:23 IST

BAN vs PAK Live Score: बांग्लादेश की गेंदबाजी के सामने धराशाई हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज, 70 रन पर खोया 6 विकेट

बांग्लादेश के गेंदबाज नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे हैं। नाहिद राणा ने 5 विकेट लेकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया है।
MAR 11, 2026 14:43 IST

BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने खो दिया अपना दूसरा विकेट

पाकिस्तान ने 12 ओवर में दो विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। क्रीज पर मोहम्मद रिजवान 0 रन बनाकर और माज सदाकत 17 रन बनाकर मौजूद हैं।
MAR 11, 2026 14:33 IST

BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने ओपनर साहिबजादा फरहान 27 रन बनाकर आउट

पाकिस्तान ने 10वें ओवर में अपने ओपनर साहिबजादा फरहान को खो दिया है। वह 27 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पाकिस्तान का स्कोर 10 ओवर में 41 रन है।
MAR 11, 2026 14:13 IST

BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने 5 ओवर में नहीं खोया विकेट

पाकिस्तान की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में बिना विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं। उनके ओपनर साहिबजादा फरहान 13 रन बनाकर और माज सदाकत 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
MAR 11, 2026 14:35 IST

BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तान की बल्लेबाजी शुरू

पाकिस्तान ने टॉस हारकर बैटिंग शुरू कर दी है। पाकिस्तान की तरफ से ओपनिंग करने साहिबजादा फरहान और माज सदाकत आए हुए हैं। साल 2008 के बाद पहली बार पाकिस्तान टीम ने एक साथ चार खिलाड़ियों का वनडे डेब्यू करवाया है।
MAR 11, 2026 13:33 IST

BAN vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): साहिबजादा फरहान, माज सदाकत, शमील हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा
MAR 11, 2026 13:33 IST

BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तानी टीम में रिजवान की हुई वापसी

पाकिस्तान की टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की वापसी हुई है। टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें टीम में जगह नहीं मिली थी।
MAR 11, 2026 13:32 IST

BAN vs PAK Live Score: पाकिस्तान की टीम में नहीं हैं बाबर आजम

T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के चलते बाबर आजम को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। शाहीन शाह अफरीदी टीम की कमान संभाल रहे हैं।
MAR 11, 2026 13:31 IST

BAN vs PAK Live Score: बांग्लादेश ने जीता टॉस

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।