BAN vs PAK Highlights: पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने ली बढ़त, जानें चौथे दिन के खेल का हाल

BAN vs PAK Highlights: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 152 रन बना लिए हैं।

कप्तान नजमुल हुसैन शांतो और मोमिनुल हक के जुझारू अर्धशतकों की बदौलत बांग्लादेश ने सोमवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के बारिश से प्रभावित चौथे दिन तीन विकेट पर 152 रन बना लिए। कम रोशनी के कारण दिन का खेल जल्दी रोकना पड़ा। बांग्लादेश की बढ़त 179 रन तक पहुंच गई और खेल रोके जाते समय शांतो 58 रन, जबकि मुशफिकुर रहीम 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

ban vs pak

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (साभार-X)

पहली पारी में शतक लगाने वाले शांतो ने मोमिनुल हक के साथ तीसरे विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी कर बांग्लादेश को खराब शुरुआत से उबारा। बांग्लादेश ने दिन के शुरुआती ओवरों में 23 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। मोमिनुल ने पहली पारी में 91 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में 56 रन बनाए और लगातार पांच अर्धशतक लगाकर अपनी बेहतरीन फॉर्म बरकरार रखी।

End of Feed