Pakistan vs New Zealand T20 World Cup Semi-Final, Babar Azam comments: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी के मैदान पर टी20 विश्व कप 2022 का दिलचस्प सेमीफाइनल मैच खेला गया। जो टीम अपने शुरुआती चरण में दो मैच हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर होने वाली थी, वही पाकिस्तान अब न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदकर फाइनल में पहुंच गई है। इस खुशी को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कैसे बयां किया, आइए जानते हैं।
बाबर आजम (AP)
कीवी टीम द्वारा दिए 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तानी ओपनर्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी की, जिसमें बाबर आजम का शानदार अर्धशतक शामिल रहा। उनके बाद रिजवान ने भी अर्धशतक जड़ा। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी ने टीम की जीत की नींव रखी और देखते-देखते 19.1 ओवर में पाकिस्तान ने 7 विकेट से मैच जीता और खिताबी मुकाबले में जगह बना ली।
इस शानदार जीत के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा, "जिस तरह से पिछले दो मैचों मेें टीम ने प्रदर्शन किया है वो शानदार रहा। क्राउड का शुक्रिया, ऐसा लग रहा था जैसे हम घर में खेल रहे हैं। शुरुआती छह ओवरों में हमने अच्छी गेंदबाजी की और बाद में हमारे पास स्पिनर्स मौजूद थे। तेज गेंंदबाजों ने भी पारी का अंत शानदार अंदाज में किया।"
बाबर ने आगे कहा, "अंदर जाने से पहले हमारा प्लान था पहले छह ओवरों का फायदा उठाना और बाद में खिलाड़ी आकर अपना-अपना काम कर सकते थे। मुझे लगता है कि वो (हारिस) एक युवा खिलाड़ी है जो आक्रामकता दिखा रहा है। हम इस पल का लुत्फ उठाएंगे लेकिन साथ-साथ फोकस फाइनल पर भी रहेगा।"
