ICC ODI Rankings: शुभमन गिल ने गंवाया ताज, बिना मैच खेले ही बाबर बन गए नंबर 1 बल्लेबाज

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 20, 2023, 06:09 PM IST

ICC ODI Rankings 2023: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा जारी की गई लेटेस्ट आईसीसी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को बड़ा नुकसान हुआ है। पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम ने उनसे नंबर 1 का ताज छीन लिया है।

दुबई: भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर कम समय तक ही रह पाये क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर बुधवार को जारी एकदिवसीय रैंकिंग में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने उन्हें पहले स्थान से हटा दिया।

ICC ODI Rankings, Babar Azam, Shubman Gill

आईसीसी वनडे रैंकिंग (फोटो- ICC Twitter)

शुभमन ने पिछले महीने वनडे विश्व कप के दौरान रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था। उन्होंने हालांकि विश्व कप के बाद कोई एकदिवसीय मैच नहीं खेला है।बाबर 824 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पहुंच गये जबकि शुभमन (810) दूसरे स्थान पर हैं। इस रैंकिंग में उनके बाद भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा शामिल हैं।

End of Feed