लोग कुछ भी कहें, बाबर आजम ने आलोचकों को दिया जवाब, बताई भविष्य की योजना (वीडियो)

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने अपनी फॉर्म को लेकर आलोचकों को जवाब दिया है। बाबर की तुलना अक्सर किंग कोहली से की जाती है। 2021 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान का कहना है कि उन्होंने अब बाहरी बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने अपने खराब प्रदर्शन को लेकर आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि कि वह बाहरी आलोचनाओं और लोगों की बातों पर ध्यान देने के बजाय प्रैक्टिस और मैदान पर अपना हंड्रेड पर्सेंट देने पर भरोसा करते हैं। बाबर की तुलना अक्सर विराट कोहली से की जाती है, लेकिन आंकड़ों में वह किंग के सामने कहीं नहीं टिकते। 2021 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को यादगार जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान का कहना है कि उन्होंने अब बाहरी बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है।

Babar Azam

बाबर आजम (साभार-X)

खेल पर देता हूं ध्यान

बाबर आजम फिलहाल आईएलटी20 टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। वह डेजर्ट वाइपर्स के लिए खेलने वाले हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी फॉर्म और भविष्य की योजना को लेकर पीटीआई से बातचीत की है। उन्होंने कहा 'मैं जब भी खेलता हूं तो मेरा पूरा ध्यान इस बात पर रहता है कि अच्छा प्रदर्शन कैसे करना है, अपनी टीम को मैच कैसे जिताना है और मैं किस तरह योगदान दे सकता हूं।’’

End of Feed