SL vs PAK: बाबर आजम ने एक शतक से 3 दिग्गज खिलाड़ियों का तोड़ दिया रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने बाबर आजम के शतकीय पारी के दम पर श्रीलंका को 8 विकेट से हरा दिया। बाबर ने लंबे वक्त बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि 3-3 दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया।

लंबे वक्त से शतक का इंतजार कर रहे बाबर आजम ने आखिरकार श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में शतक जड़ दिया। इस शतक के साथ ही उन्होंने एक नहीं बल्कि 3-3 दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। उनके इस शतकीय पारी ने पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 8 विकेट से जीत दिलाई। यह बाबर आजम का 20वां वनडे शतक था, जो उन्होंने महज 136 पारियों में लगाया। रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में इस शतकीय पारी के साथ बाबर आजम सबसे कम पारियों में 20 वनडे शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 108 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया था। विराट कोहली 133 पारियों में 20 वनडे शतक पूरा कर चुके थे।

SL vs PAK

श्रीलंका और पाकिस्तान (साभार-ICC)

बाबर आजम ने इस मामले में डेविड वॉर्नर (142), क्विंटन डी कॉक (150) और एबी डिविलियर्स (175) को पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम ने वनडे करियर में 139 मैच खेले हैं, जिसमें 53.89 की औसत के साथ 6,467 रन बनाए। यह बाबर आजम का घरेलू मैदान पर आठवां वनडे शतक रहा। इस मामले में उन्होंने मोहम्मद यूसुफ (7) को पछाड़ दिया है।

End of Feed