Babar Azam, Most Fifty Plus Score in T20Is: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 42 गेंद में 75 रन की आतिशा पारी खेलकर टीम की 6 विकेट से मैच में जीत में अहम भूमिका अदा की। अपनी इस पारी के दौरान जैसे ही बाबर ने 31 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया वो आजम विराट कोहली को पीछे छोड़कर अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में बाबर ने 57,0 और 75 रन की पारियां खेलीं और कुल 132 रन सीरीज में अपने नाम किए।
बाबर आजम(साभार PCB)
अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा 50+ पारियां
बाबर आजम के नाम अंतरराष्ट्रीय टी20 में 118वें मैच की 111 पारी में 3 शतक और 36 अर्धशतक सहित 50 रन से ज्यादा की 39 पारियां दर्ज हो गई है। जबकि विराट कोहली ने इस फॉर्मेट में 1 शतक और 37 अर्धशतक सहित पचास रन से ज्यादा की कुल 38 पारियां खेली हैं।
T20I में 4 हजारी बनने से 45 रन दूर
बाबर आजम अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली की पीछे छोड़ने के कगार पर पहुंच गए हैं। बाबर के नाम 117 मैच की 111 पारियों में 3955 रन दर्ज हो चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय टी20 में 4 हजार रन पूरे करने से बाबर 45 रन दूर हैं। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले विराट के बाद दुनिया के दूसरे खिलाड़ी होंगे।
रनों का शहंशाह बनने के लिए 83 रन की दरकार
वहीं रनों की रेस में विराट को पछाड़ने के लिए उन्हें 83 रन की दरकार है। ये रिकॉर्ड वो 22 मई से इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली चार मैच की टी20 सीरीज में अपने नाम कर सकते हैं। विराट कोहली के नाम 117 मैच में 4037 और रोहित शर्मा 151 में 3974 रन दर्ज हैं। रोहित शर्मा को रनों की दौड़ में पीछे छोड़ने के लिए बाबर को 20 और विराट को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट में रनों का शहंशाह बनने के लिए 83 रन की दरकार है।
