5 रन पर गिरे 4 विकेट, ओमरजई के शतक ने पलटा मैच, छक्कों का T20 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा

Azmatullah Omarzai T20I World Record: जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान के बीच खेला गया टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुरुआत में ऐसा नजर आया कि जिम्बाब्वे के गेंदबाज आज कुछ अलग कमाल कर दिखाएंगे। उन्होंने अफगानिस्तान के 5 रन के अंदर 4 विकेट गिरा दिए थे, लेकिन छठे नंबर पर अजमतुल्लाह ओमरजई ने इतनी तूफानी बैटिंग की जिसने ना सिर्फ मैच का रुख पलटा बल्कि छक्कों का एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (Azmatullah Omarzai) ने खुद को दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक के रूप में स्थापित करना जारी रखा है। गुरुवार को शारजाह के मशहूर शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज (AFG vs ZIM T20I Series) के पहले मुकाबले में, उन्होंने अपने करियर का पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया। उनकी यह पारी एक नए विश्व रिकॉर्ड के रूप में दर्ज हुई।

Azmatullah Omarzai scores match turning T20 hundred against Zimbabwe

अजमतुल्लाह ओमरजई ने खेली वर्ल्ड रिकॉर्ड T20 पारी (X/Afghanistan Cricket Board)

जब अजमतुल्लाह उमरजई बल्लेबाजी करने आए, तो अफगानिस्तान की टीम 4 विकेट पर 5 रन बनाकर बेहद मुश्किल स्थिति में थी। लेकिन उन्होंने 50 गेंदों में 116 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 232 रहा। उन्होंने सिर्फ 44 गेंदों में अपना शतक पूरा किया और उनकी मदद से एशियाई टीम ने बोर्ड पर 221 रन बनाए।

End of Feed