एशिया कप फाइनल: चोटिल अक्षर पटेल हुए टीम से बाहर, वॉशिंगटन सुंदर को मिला मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Sep 16, 2023, 10:37 PM IST

बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर चोटिल अक्षर पटेल की जगह एशिया कप फाइनल के लिए टीम इंडिया में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किए जाने का ऐलान कर दिया है।

मुंबई: बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप 2023 के सुपर फोर मुकाबले में बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने वाले ऑलराउंडर अक्षर पटेल खिताबी मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने अटकलों पर मुहर लगाते हुए शनिवार रात अक्षर पटेल के बाहर होने और वॉशिंगटन सुंदर को उनकी जगह टीम में शामिल किए जाने का आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है।

Washington Sunder

वॉशिंगटन सुंदर(साभार BCCI)

बीसीसीआई ने शनिवार रात जारी प्रेस रिलीज में कहा, शुक्रवार को बांग्लादेश के खिलाफ एशिया कप में भारत के सुपर फोर मैच के दौरान बाएं क्वाड्रिसेप्स में खिंचाव के कारण अक्षर पटेल श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल से बाहर हो गए हैं। पुरुष चयन समिति ने उनके बदले टीम में वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया है। बतौर रिप्लेसमेंट वॉशिंगटन सुंदर टीम शनिवार शाम कोलंबो पहुंचकर टीम से जुड़ गए हैं।

End of Feed