BCCI AGM: आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में फिर से चुने गए डालमिया और धूमल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 25, 2023, 11:06 PM IST

BCCI AGM: बीसीसीआई की एजीएम मीटिंग में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों को फिर से चुन लिया हया है। सोमवार को गोवा में हुए बैठक में इस बात पर मुहर लगा दी गई। इस दौरान आईसीसी द्वारा मिलने वाले राजस्व को लेकर भी चर्चा की गई।

बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष अविषेक डालमिया और इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के वर्तमान अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल को सोमवार को गोवा में आयोजित भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में आईपीएल संचालन समिति (जीसी) में फिर से चुना गया है। इस दौरान बीसीसीआई ने आम सभा को आईसीसी द्वारा मिलने वाले वार्षिक राजस्व में 38 प्रतिशत से अधिक की कमाई और द्विपक्षीय श्रृंखला के अगले चक्र के दौरान मीडिया अधिकारों से प्रति मैच 67 करोड़ रुपये (लगभग) की कमाई के बारे में अवगत कराया।

अरुण कुमार धूमल

बीसीसीआई एजीएम मीटिंग (साभार-BCCI)

राज्य इकाई के एक प्रतिनिधि ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ बैठक में सभी नियमित फैसले लिये गये। क्रिकेट समितियों और उप-समितियों के लिए नामों की सूची पदाधिकारियों द्वारा तैयार की जाएगी। आईपीएल अध्यक्ष अरुण धूमल और अविषेक डालमिया को इस टी20 लीग की संचालन समिति में बरकरार रखा गया है।’’

End of Feed