IND vs SA: दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, इस धाकड़ गेंदबाज की हुई एंट्री

Avesh Khan in Team India squad: द.अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली करारी हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड में एक तेज गेंदबाज को शामिल किया है।

Avesh Khan in Team India squad: भारत और द.अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है। चोटिल चल रहे मोहम्मद शमी की जगह भारतीय टीम ने युवा गेंदबाज आवेश खान को टीम में शामिल किया है। आवेश खान ने हाल ही में द.अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उनका डोमेस्टिक क्रिकेट में भी अच्छा रिकॉर्ड है। वे टीम को एक नया तेज गेंदबाजी विकल्प देते हैं और दूसरे टेस्ट में खेल सकते हैं।

Avesh Khan

आवेश खान (फोटो- TOI)

मोहम्मद शमी को द.अफ्रीका दौरे के लिए चुनी गई प्रारंभिक टीम में नामित किया गया था। हालांकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम की ओर से उन्हें मैच के लिए पूरी तरह फिट नहीं घोषित किया गया। इसके बाद तेज गेंदबाज को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया। शमी वर्ल्ड कप 2023 में भारत के टॉप गेंदबाज थे हालांकि इसके बाद उन्हें खिचाव हो रहा था।

End of Feed