सैंड पेपरगेट मामले में उस्मान ख्वाजा के दावे को तत्कालीन हेड कोच ने किया सिरे से खारिज

साल 2018 में हुए सैंड पेपरगेट कांड के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच रहे डेरिल लेहमन ने उस्मान ख्वाजा के इस विवाद के बारे में दिए गए बयान को सिरे से खारिज कर दिया है।

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने हाल ही में सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड को साल 2018 के सैंड पेपरगेट मामले पर बयान देते हुए कहा था कि उसमें तीन खिलाड़ी नहीं बल्कि पूरी टीम शामिल थी। ख्वाजा के इस बयान ने ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट गलियारों में भूचाल ला दिया है। चारों तरफ इसी बात की चर्चा हो रही है। सैंड पेपरगेट कांड के दौरान ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कोच रहे डैरेन लेहमन (Darren Lehmann) ने ख्वाजा के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। ऐसा ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी किया था।

Darren Lehmann

डैरेन लेहमन (फोटो क्रेडिट ICC X)

सिरे से किया सभी को जानकारी होने से इनकार

End of Feed